हल्द्वानी: हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। हरियाणा नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई को पार करते हुए पेड़ से जा टकराई और झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में कार में सवार एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार रुद्रपुर की ओर जा रही थी और तेल डिपो के पास सामने चल रहे एक ऑटो को बचाने के प्रयास में चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके चलते यह भीषण दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
