आज चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर चुका है, जिससे जीवन में संतुलन, संबंधों में सौहार्द और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा। जानिए — आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि-
आज चंद्रमा आपके सातवें भाव में रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा और छोटी यात्राओं से सुख मिलेगा। खोई वस्तु मिलने की संभावना है। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बस, अपने विचारों और आवेश पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि-
चंद्रमा का प्रभाव आपके छठे भाव में रहेगा। आज आपके सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे। दफ्तर में सहयोगी मददगार रहेंगे। महिलाओं को मायके से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि-
चंद्रमा का गोचर पांचवें भाव में है। आज नए कार्यों की शुरुआत टालें। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। प्रेम जीवन में धैर्य से काम लें।
कर्क राशि-
चंद्रमा आपके चौथे भाव में रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। पारिवारिक मतभेदों से बचें। अनावश्यक खर्च से दूर रहें। शाम तक स्थिति में सुधार होगा।
सिंह राशि-
आज चंद्रमा तीसरे भाव में रहेगा। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। छोटी यात्रा लाभदायक रहेगी। धन लाभ के योग हैं। हालांकि भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि –
चंद्रमा का गोचर दूसरे भाव में रहेगा। किसी बात को लेकर उलझन महसूस हो सकती है। मौन रहना बेहतर रहेगा। शाम के बाद समय शुभ रहेगा। नए मित्र बन सकते हैं।
तुला राशि-
आज चंद्रमा आपकी राशि में है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए वस्त्र या आभूषण पर खर्च संभव है। दोपहर बाद मन अस्थिर रहेगा, अतः निर्णय सोच-समझकर लें।
वृश्चिक राशि –
चंद्रमा आपके बारहवें भाव में रहेगा। खर्च अधिक होगा और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। लेकिन शाम के बाद राहत और आत्मबल प्राप्त होगा। किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
धनु राशि-
चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में रहेगा। आज आर्थिक लाभ के योग हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएं। दोपहर बाद परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी।
मकर राशि-
चंद्रमा दसवें भाव में रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। शाम को मन में थोड़ी चिंता हो सकती है, पर परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।
कुंभ राशि-
चंद्रमा नवम भाव में रहेगा। यात्रा और आध्यात्मिक गतिविधियों के योग हैं। नए अवसर मिलेंगे। माता से लाभ मिलेगा। शाम को घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
मीन राशि-
चंद्रमा आपके आठवें भाव में रहेगा। आकस्मिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकता है, परंतु ईश्वर भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी।
