traffic light
नैनीताल : आगामी 25 और 26 अक्टूबर 2025 (शनिवार व रविवार) को वीकेंड के दौरान कैंचीधाम सहित पर्वतीय क्षेत्रों की ओर बढ़ते पर्यटक वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात और डायवर्जन प्लान जारी किया है।
पुलिस के अनुसार, नैनीताल व ज्योलिकोट की ओर से कैंचीधाम आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को भवाली सेनिटोरियम पार्किंग में खड़ा करेंगे। यहां से उन्हें शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जाएगा।
इसी प्रकार, भीमताल की दिशा से आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को विकास भवन परिसर में पार्क करेंगे, जहां से उन्हें भी शटल सेवा द्वारा कैंचीधाम ले जाया जाएगा।
पर्वतीय मार्गों पर भारी वाहनों के लिए भी वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।
हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहन अब भीमताल रोड–खुटानी–मुक्तेश्वर मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
वहीं, आवश्यक सेवाओं जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस और दूध आदि के वाहन सामान्य रूप से संचालित होंगे ताकि जरूरी आपूर्ति पर असर न पड़े।
इसके अलावा, अल्मोड़ा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहन अब क्वारब–रामगढ़–मुक्तेश्वर–खुटानी–भीमताल मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और शटल सेवाओं का पालन करें ताकि वीकेंड पर यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनी रहे।
