नैनीताल: जनपद नैनीताल को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बुधवार को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिले की शांति, समृद्धि और जनता की सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगा।
डॉ. मंजूनाथ टी.सी. अपने अब तक के पुलिस करियर में कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं और एक कुशल व सख्त प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
