नैनीताल: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क मोड पर आ गई है। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाएं, प्रत्येक बैरियर पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें और बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाएं।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि बम निष्क्रिय दस्ता (BDS), स्वान दल और अभिसूचना इकाई की टीमें सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के सभी स्तरों पर किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा, पुलिस ने होटल, ढाबों, गेस्ट हाउसों और किराये के स्थानों पर सत्यापन अभियान को भी तेज़ कर दिया है। बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कड़ी जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
MORE…
हल्दूचौड़: अलार्म हुआ फेल, तो मां ने बेटियों को जगाने के लिए बजवा दिया बैंड बजा वायरल हुआ मजेदार वीडियो-
