नैनीताल: आगामी दिनों में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित नैनीताल दौरे के मद्देनज़र जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में रेड अलर्ट जारी करते हुए वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को बैरियर पॉइंट्स पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, होटल-ढाबों की सघन जांच, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन और बी.डी.एस., स्वान दल एवं अभिसूचना इकाई को अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस की विभिन्न टीमों ने बीते 24 घंटों में जिलेभर में 273 होटल व ढाबों की जांच, 234 व्यक्तियों का सत्यापन, तथा 120 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा 165 वाहनों की जांच कर 82,500 रुपये का चालान भी काटा गया।
BDS और स्वान दल की टीमें बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार चेकिंग व फ्रिस्किंग अभियान चला रही हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।
नैनीताल पुलिस ने अपील की है कि आमजन किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम (9411112979 / 112) पर दें।
MORE…
रामनगर: कालाढूंगी में कॉर्बेट हेरिटेज सफारी का नया पर्यटन सत्र शुरू, विधायक बंशीधर भगत ने किया शुभारंभ-


