नैनीताल: महामहिम राष्ट्रपति के आगामी वीवीआईपी भ्रमण को ध्यान में रखते हुए नैनीताल जनपद में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में जिलेभर में पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस टीमों ने अब तक 141 होटल और ढाबों की जांच की है, जिनमें ठहरे लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 460 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया जबकि 150 लोगों के विरुद्ध आवश्यक चलानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 280 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 234 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
