नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह के आयोजन के उपलक्ष्य में दिनांक 01 और 02 नवम्बर 2025 (ईगास अवकाश एवं रविवार) को विश्वविद्यालय तथा परिसर के सभी कार्यालयों और विभागों में अवकाश घोषित नहीं किया गया था। दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के उपरांत उपरोक्त छुट्टियों में हुए विश्वविद्यालयी कार्यो के एवज में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में दिनांक 06 एवं 07 नवम्बर 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।
कुलसचिव के अनुसार डीएसबी परिसर तथा सर जे.सी. बोस तकनीकी परिसर, भीमताल में दिनांक 06 नवम्बर को अवकाश रहेगा।
यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से जारी किया जा रहा है।

