file photo
उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 6 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री प्रातः 09:30 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से प्रस्थान करेंगे और 09:50 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून पहुँचेंगे। वहाँ से वे 09:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 10:55 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुँचेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी 11:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में प्रतिभाग करेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री 12:25 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 12:45 बजे नगर वन, रामनगर पहुँचेंगे, जहाँ वे ‘जन वन महोत्सव’ में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 2:05 बजे नगर भ्रमण करेंगे तथा 2:10 बजे डिग्री कॉलेज, रामनगर में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।
