नैनीताल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025 के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर शराब तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और क्षेत्राधिकारी भवाली अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में भीमताल पुलिस टीम ने बाईपास तिराहे के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त धर्मेंद्र सिंह नेगी पुत्र पूरन सिंह नेगी, निवासी ग्राम बढ़ैत, थाना मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से 48 अध्धे और 144 क्वार्टर (कुल 5 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब — Mcdowell No.1 Rum और 8PM Gold मार्का बरामद की गई।
इस मामले में थाना भीमताल पर एफआईआर संख्या 70/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी टीम (थाना भीमताल):
थानाध्यक्ष श्री संजीत राठौड़
उपनिरीक्षक गणेश सिंह राणा
कॉन्स्टेबल ललित आगरी
कॉन्स्टेबल राहुल सिंह राणा
थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में कांस्टेबल सुंदर सिंह और दीपक सिंह की टीम ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त भैरव दत्त तिवारी पुत्र दया किशन तिवारी, निवासी ग्राम डाबर, बेतालघाट को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के पास से 2 पेटी टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई।
इस संबंध में थाना बेतालघाट पर एफआईआर संख्या 17/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की प्राथमिकता युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर समाज को सुरक्षित बनाना है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
