काठगोदाम: शीशमहल क्षेत्र के कर्नल वार्ड में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। हाइडिल विभाग में कार्यरत चंद्रशेखर तिवारी की 20 वर्षीय बेटी जिज्ञासा तिवारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
जानकारी के अनुसार, सुबह जिज्ञासा को माता-पिता ने लैपटॉप और मोबाइल चलाने से मना किया, जिससे वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो जिज्ञासा को फंदे से लटका पाया। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें जिज्ञासा ने लिखा है मैं पीसफुल तरीके से जाना चाहती हूं…। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया गया है कि जिज्ञासा बीफार्मा तृतीय वर्ष की छात्रा थी और उसका एक छोटा भाई भी है।
