file photo
नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 नवम्बर (गुरुवार) को जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे एम्स हैलीपेड, ऋषिकेश (देहरादून) से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, दोगड़ा सूर्याजाला, भुजियाघाट (नैनीताल) पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भुजियाघाट पहुंचेंगे, जहां वह अपराह्न 1:00 से 2:00 बजे तक आयोजित कॉलेज के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों पर भी प्रकाश डालेंगे।
शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:35 बजे आर.आई.का. मैदान, दोगड़ा सूर्याजाला से हेलीकॉप्टर द्वारा चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे।
