नैनीताल: भुजियाघाट में आयोजित काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उस समय सुर्खियों में आ गए, जब उन्होंने मंच से भाषण के दौरान उन्हें दी गई पर्ची सबके सामने फेंक दी।
दरअसल, भाषण शुरू होने से पहले सीएम को एक पर्ची दी गई थी, जिसमें जिलाध्यक्ष का नाम गलत लिखा हुआ था। जब सीएम ने नाम पढ़ा तो तुरंत उन्हें गलती का एहसास हुआ। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा — अगर मैं ध्यान नहीं देता तो मंच से गलत नाम ही पढ़ देता, जो सही नहीं होता।
इसके बाद सीएम ने हंसते हुए कहा, इसमें पढ़ना भी क्या है, यार, इसे फेंक ही देते हैं, और मंच से ही पर्ची सबके सामने फेंक दी। उन्होंने आगे कहा कि मंच पर मौजूद हर व्यक्ति का सम्मान सही ढंग से होना चाहिए और इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है।
इसके बाद सीएम ने बिना पर्ची के ही सभी उपस्थित लोगों के नाम खुद से लिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सीएम की सजगता और सहजता पर तालियां बजाकर उनकी सराहना की।
सीएम धामी ने अंत में कहा, अच्छा हुआ पर्ची फेंक दी, इससे मुझे ज्यादा नाम लेने का मौका मिला।
