नैनीताल : SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों और पुलिस की सतर्क कार्रवाई से तल्लीताल थाना पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करने वाले इस गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक डॉक्यूमेंट और अन्य सामग्री बरामद की। गैंग द्वारा विभिन्न बैंक खातों में ₹3,37,22,881 का लेन-देन किया जाना पकड़ में आया है।
कड़ी चेकिंग में पकड़ा गया गिरोह
SSP के आदेश पर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में तल्लीताल पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
15.11.2025 की रात भेडियापखाण मोड़, दोगांव में संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने HR98P/1642 (Nexon) को रोका। वाहन में बैठे चारों युवक संदिग्ध लगे, जिसके बाद तलाशी ली गई।
बरामद सामग्री
तलाशी के दौरान पुलिस ने बरामद किए—
11 मोबाइल फोन
09 सिम कार्ड
01 आधार कार्ड
03 पैन कार्ड
03 QR कोड
02 चेक बुक
01 क्रेडिट कार्ड
09 डेबिट कार्ड
QR कोड में से एक खाता मुकदमा संख्या 22/2025, थाना शाहदरा दिल्ली से जुड़ा मिला। दिल्ली पुलिस से समन्वय कर जानकारी जुटाई जा रही है।
गैंग का काम करने का तरीका
आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे सोशल मीडिया पर लोगों को APK फाइल भेजकर मोबाइल का कंट्रोल हासिल करते थे।
इसके बाद—
मोबाइल हैक कर बैंक लेनदेन की जानकारी निकालते
कमीशन के लालच में फर्जी खातों में पैसे मंगवाते
इन खातों को ये “होल्डर” कहते थे
ताकि ट्रांजेक्शन का पता पुलिस तक न पहुंचे
₹3.37 करोड़ का बड़ा साइबर लेन-देन पकड़ा गया
बरामद बैंक खातों में कुल ₹3,37,22,881 का लेनदेन मिला। मामले की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
शुभम गुप्ता (29 वर्ष) — अलवर, राजस्थान (वाहन चालक)
पियूष गोयल (23 वर्ष) — जहांगिराबाद, बुलंदशहर
ऋषभ कुमार (25 वर्ष) — मोदीनगर, गाजियाबाद
मोहित राठी (25 वर्ष) — महावीरपुरा, गुरुग्राम
बरामद मोबाइल फोन सूची
शुभम गुप्ता- Samsung Galaxy Fold-5, Samsung Z Fold, Oppo Reno 6 Pro
पियूष गोयल-Samsung Galaxy A22 5G, Vivo V30
ऋषभ कुमार- iPhone 12,मोहित राठी, iPhone 13, Hero 600 (Keypad)
वाहन की सीट से- OnePlus 6, Realme 3 Pro, Vivo 1818, 09 सिम कार्ड
NEXON HR98P/1642 वाहन सीज
पुलिस टीम को SSP का इनाम
सफल कार्रवाई के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को ₹5000 का पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
गिरफ्तारी एवं चेकिंग टीम
प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा
थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल
उ.नि. श्याम सिंह बोरा (प्रभारी चौकी ज्योलीकोट)
कानि. राजेन्द्र जोशी, चौकी भुजियाघाट
कानि. धर्मेन्द्र साहनी, चौकी ज्योलीकोट
कानि. चालक दीपक जोशी
का0 नरेंद्र धामी, साइबर सेल
