नैनीताल: जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम सभा हैंडियागांव और चक बहेड़ी में आज विरासतन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपने नाम विरासत में दर्ज कराए।
चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं, नामांतरण व अन्य राजस्व संबंधी कार्यों को मौके पर ही सुना गया। इस दौरान पटवारी पूजा चौधरी सहित करन दनाई, राकेश दनाई, हिमांशु, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने चौपाल में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया और अपने दस्तावेज जमा कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराईं। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीणों को राहत मिलती है और राजस्व कार्यों में पारदर्शिता व तेजी आती है।
