हल्द्वानी : दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जांच एजेंसियों ने आतंकी उमर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने के दौरान उसके कई संपर्क हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़े होने की पुष्टि की है। इसी आधार पर शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और एलआईयू दिल्ली की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा में दबिश देकर बिलाली मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया है।
सूत्रों के अनुसार, इमाम से पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया है।
दबिश के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बिलाली मस्जिद के आसपास और क्षेत्र के अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। शहर में सतर्कता बढ़ाते हुए कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
