traffic light
नैनीताल: रविवार, दिनांक 30/11/2025 को कैंची धाम यात्रा मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है, जो सुबह 08:00 बजे से लागू होगा। यात्री वाहन, भारी वाहन और पर्यटक वाहनों को अलग-अलग मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात/डायवर्जन प्लान
• नैनीताल व ज्योलिकोट से आने वाले पर्यटक वाहन
पर्यटक वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कराया जाएगा। वहाँ से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।
• भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटक वाहन
ऐसे सभी वाहन विकास भवन भीमताल में पार्क किए जाएंगे। आगे की यात्रा भी शटल सेवा से ही कराई जाएगी।
• हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहन
इन वाहनों को भीमताल रोड → खुटानी → मुक्तेश्वर → रामगढ़ मार्ग से अपने गंतव्य को भेजा जाएगा।
• ज्योलिकोट मार्ग से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन
वाहन नैनी बैंड सैनिटोरियम बायपास → नैनी बैंड → तिरछाखेत → खुटानी → मुक्तेश्वर होकर जाएंगे।
आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को गेठिया क्षेत्र में रोका भी जा सकता है।
• अल्मोड़ा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहन
ऐसे वाहनों को क्वारब → रामगढ़ → मुक्तेश्वर → खुटानी → भीमताल होते हुए भेजा जाएगा।
अधिक भीड़ होने पर इन्हें जनपद सीमा पर रोक दिया जाएगा।
• आवश्यक सेवाओं वाले वाहन
सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि लाने-ले जाने वाले आवश्यक सेवा वाहनों का आवागमन सुचारू रहेगा।
नोट: वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात व्यवस्था फिर से सामान्य कर दी जाएगी।
