रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले से पहले नैनीताल पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं और हर बिंदु पर गहन निगरानी बनाए हुए हैं।
एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, SP/CO लालकुआँ श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, CO हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, और थानाध्यक्ष श्री सुशील जोशी समेत पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी संभाल ली है।
SSP ने आम जनता से शांति बनाए रखने और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि—
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने या अव्यवस्था फैलाने की किसी भी कोशिश पर सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
जिले में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
सीमा क्षेत्रों पर सघन चेकिंग अभियान
सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार मॉनिटरिंग
नैनीताल पुलिस ने कहा कि वह जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
