traffic light
हल्द्वानी: हल्द्वानी से होकर भीमताल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। नैनीताल पुलिस के अनुसार राज्य मार्ग संख्या 10 पर स्थित भीमताल प्रभाग के किलोमीटर 13, 14 और 15 (बोहराकून क्षेत्र) में 3 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सड़क पर डामरीकरण कार्य किया जाएगा।
निर्माण कार्य के कारण प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी जाएगी।
पुलिस ने स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और पर्यटकों से अपील की है कि यदि इस अवधि के दौरान सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे के बीच हल्द्वानी–भीमताल की यात्रा करनी हो, तो वैकल्पिक भवाली–ज्योलिकोट मार्ग का उपयोग करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नैनीताल पुलिस ने बताया कि यह व्यवस्था सड़क निर्माण कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लागू की गई है। जनता से सहयोग की अपील की गई है।
