पुरमल सिंह धर्मशक्तू
हल्द्वानी : कमलुवागंजा निवासी और बीएसएनएल से एसडीओ पद से सेवानिवृत्त पुरमल सिंह धर्मशक्तू के निधन के बाद उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण पहल शुरु की । समाज सेवा के लिए पहचाने जाने वाले धर्मशक्तू मूल रूप से मुनस्यारी के टिमटिया गांव के रहने वाले थे।
धर्मशक्तू की हमेशा से इच्छा थी कि उनके मरणों उपरां उनकी देह को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में शैक्षणिक एवं अनुसंधान कार्यों के लिए दान में दे दिया जाए। उनके निधन के बाद उनके सुपुत्र कार्तिकेय सिंह इस इच्छा को पूरा करना चाहते थे, मगर सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने के कारण इस कार्य में बधाएं आने लगी।
जिसके बाद परिजन देर शाम इस संबंध में जिलाधिकारी रयाल से मिले से मिलने पहुँचे।
डीएम ने मामले को गंभीरता से पूरी लेते हुए तुरंत आदेश जारी किए और उनके इच्छानुसार देहदान की अनुमति प्रदान कर दी। और साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी द्वारा उनकी देह को सम्मानपूर्वक शैक्षणिक व शोध कार्यों के लिए स्वीकार कर लिया है।
