फायरिंग करने में शामिल आरोपी
हल्द्वानी: नैनीताल जिले के ओखलकांडा इलाके में एसटीएफ सिपाही समेत दो लोगों पर फायर करके जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है. नैनीताल पुलिस और एसटीएफ फायरिंग करने में शामिल एक आरोपी को पकड़ने कामयाबी मिल गयी है. लेकिन अब भी अन्य आरोपियों पुलिस के हाथ नहीं लग पाये है, इन्हे पकड़ने के लिए लगातार पुलिस तलाश कर रही है।
बता दे की बीते 6 दिसम्बर की शाम ओखलकांडा थाने के खनस्यू क्षेत्र में वन्यजीव व चरस की तस्करी करने वालों को एसटीएफ गिराफ्तार करने गयी थी. लकिन कार्यवाही के दौरान तस्करों को एसटीएफ की आने की भनक लग गई. और आरोपियों ने खुद को घिरता देख वन और नशा तस्करों ने फायरिंगब करना शुरु कर दिया था. तस्करों ने गोली मारकर एसटीएफ के एक सिपाही सहित दो लोगों को घायल कर दिया था.
इस घटना से नैनीताल से लेकर देहरादून तक पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया था. तभी से नैनीताल पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी. तस्करों की ओर से की गई फायरिंग में एसटीएफ के जवान तथा एक अन्य व्यक्ति जो ऑपरेशन में संयोजक बनकर गया था, दोनों को गोलि लग गयीं थी. जो छर्रे एसटीएफ के कांस्टेबल भूपेंद्र मर्तोलिया को लगे वह काफी बड़े थे. छर्रे उसके सीने तथा पेट में घुस गए थे. जिस से उन्हें गहरी चोटे आयी है।
रविवार की शाम दोनों घायलों को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अब घायल सिपाही का स्वास्थ्य पहले से बेहतर बताया हो चुका है. इधर नैनीताल पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.
जिसके तहत रविवार को टीम ने हमला करने में शामिल एक आरोपी को गिराफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का अपना नाम सुंदर सिंह जो गोलडारातेला रीठा साहिब जनपद चंपावत का निवासी है. आरोपी की उम्र 31 वर्ष है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.



