अल्मोड़ा: गोवा में हुए भयानक अग्निकांड में अल्मोड़ा जनपद के बगवालीपोखर के मल्ला बाड़ी गांव के एक ही परिवार के लोगों की जान ले ली। इस दिल देहला देने वाली हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार के लोग दिल्ली में रहते थे और छुट्टियां बिताने गोवा चले गए थे, और गोवा के एक होटल में हुए अग्निकाण्ड ने उन्हे भी अपना शिकार बना दिया था।
विनोद कबड़वाल, उनकी भाभी कमला कबड़वाल और सालियां अनीता व सरोज जोशी की जलकर मौत हो गई। आग ने उन्हे चारो तरफ से घेर लिया था, इस भीषण आग से बचने का कोई मौका नहीं मिला।
विनोद की पत्नी भावना भी उन्हीं के साथ थीं, लेकिन वह भी किसी प्रकार से अपनी जान बचा पायी। जब से उन्हें इस घटना का पता चला वो भी गहरे सदमे में है।
बगवालिखर की ग्राम प्रधान मनीषा गोस्वामी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनके स्वजनो ललित, कपिल कबड़वाल दिल्ली के लिए चले गए ।
वहीं स्थानीय प्रशासन ने जानकारी दी है कि आवश्यक कार्यवाही पूरी हो होने के बाद दोपहर बाद सभी शव दिल्ली पहुंच जाएंगे, जहां अंतिम संस्कार किया जायेगा।
दुर्घटना की खबर मिलते ही मल्ला बाड़ी गांव में चीख-पुकार मच गई। पूरा गांव शोकाकुल है और लोग इस अप्रत्याशित त्रासदी पर अविश्वास जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। गांव के कई लोग दिल्ली और गोवा में परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि गोवा प्रशासन हादसे की निष्पक्ष जांच कर आग लगने की वास्तविक वजह सामने लाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वहीं दिल्ली स्थित रिश्तेदार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हैं। यह दर्दनाक घटना परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात बनकर सामने आई है।
