एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक
हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में 10 दिसंबर को आने वाले फैसला जो अभी संभावित तैर पर है, इसको देखते हुए नैनीताल पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने शनिवार को सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिये है की किसी भी प्रकार का आदेश आने के बाद हर स्तिथि से निपटने के लिए पुलिस पुरी तरह तैयार रहे।
बैठक मे तय किया गया की संवेदनशील क्षेत्र को बैरैकेटिंग करके सिमित किया जायेगा। और ना हीं किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बिना लोकल पहचान पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी।
बनभूलनपुरा और आसपास के हिस्सों में BDS टीमों ने आज से चेकिंग अभियान शुरु कर दिया है।
एसएसपी महोदय ने साफ तौर पर आदेश जारी किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्यवाही हो और जिन भी लोगो पर उपद्रव करने की आशंका है उस पर भी तत्काल रूप से रोक लगायी जाए।
इसके साथ हीं पुलिस सोमवार को इलाके में फ्लैग मार्च भी निकलेगी ताकि किसी भी तरह की लापरवाही से बचा जा सके।
उधर सोशल मीडिया पर भी पुलिस लगातार नज़र बनाये हुए है, किसी भी तरह की अफवाह भड़काऊ पोस्ट या गलत जानकारी वायरल करने वाले पर भी कड़ी कार्यवाही होगी।
एसएसपी नैनीताल का साफ संदेश है- कि शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है, अगर किसी ने भी माहौल खराब किया तो उस से सख्ती से निपटा जायेगा
