मल्लीताल के स्वरस्वती शिशु में लगी भयानक आग
नैनीताल: कल रात नैनीताल के चीनाबाबा चौराहे में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के भवन में अचानक भीषणतम आग लग गई। आग स्कूल से सटे दीना लॉज तक पहुँची, और काफी मशक्कत के बाद दमकल और स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।
ये घटना देर शाम को हुई जब अचानक मल्लीताल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के भवन के ऊपरी मंजिल में आग लग गई। भवन लड़की का होने के कारण तेजी से फैली और देखते ही देखते उसने ऊपरी मंजिल को जलाकर राख कर दिया जिससे स्कूल की कक्षाओं को भी खासा नुकसान हुआ है।।
सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका, वही भवन में हुए नुकसान का आकलन दमकल विभाग करेगी
आग बेकाबू होने पर भीमताल, भवाली, हल्द्वानी से फायर ब्रिगेड, SDRF और पुलिस की संयुक्त टीमें बुलाई गयी।
जिसके बाद तक़रीबन 30 से 40 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू कर लिया गया
सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि शाम 7:17 बजे सूचना मिलने पर मल्लीताल फायर स्टेशन से तुरंत घटना स्थल के लिए दमकल की टीमों को रवाना किया गया । और जब आग तेजी से विकराल रूप लेने लगी तो भीमताल और भवाली एयरफोर्स से अतिरिक्त फायर टेंडर बुलाए गए।
जिसके बाद सभी टीमों ने एकजुट होकर सिर्फ 30–40 मिनट में आग को पूरी तरह काबू कर लिया। फिलहल हालत सामान्य है और किसी तरह की जानहानि नहीं हुई है।
