नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शहर में बढ़ती आग घटनाओ को मध्यनज़र अधिकारियों की टीम गठित की है।
टीम को शहर में लगे फायर हाईड्रेंट का निरीक्षण करने और रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है।
डीएम ने इस मामले में कहा कि नैनीताल में कई सारी ब्रिटिश दौर की इमारते है, जो अधिकतम लड़कियों द्वारा बनायीं गयी है, इसलिए इनमे आग लग जाने की संवेदनशीलता ज्यादा रहती है। हाल की घटनाओ को देखते हुए उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी की जो भी व्यवस्था है और मुख्यत: हाईड्रेंट किस स्तिथि में है उसकी जांच हो और सभी की रिपोर्ट दे जितने खराब है व कितने कार्य कर रहे है।
जानकारी अनुसार डीएम ने परागना अविकारी नैनीताल, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता व फायर स्टेशन नैनीताल के अधिकारियों की टीम बनाकर उन्हे ग्राउंड में जाकर जांच करने के आदेश दिये है।
