प्रतीकात्मक तस्वीर.
हल्द्वानी: हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे के समीप एक होटल के कमरे से महिला का शव मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
फिलहाल महिला की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।
जानकारी है कि मृतका अल्मोड़ा में रहती है और हल्द्वानी में किराए के कमरे में रहती थी. पुलिस छानबीन कर रही है. घटना की जानकारी के परिजनों को दे दी गयी है.
स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हे आज दोपहर में सूचना मिली थी कि रोडवेज के पास होटल के कमरे में एक महिला रह रही है, और वह सुबह से कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है।
सूचना मिलते हीं तुरंत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची व कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर कमरे के अंदर गयी तो एक महिला का शव उसके बिस्तर में पड़ा हुआ था।
पुलिस को पूछताछ करने में होटल मालिक ने बताया कि महिला मंगलवार की शाम को होटल के कमरे में पहुंची थी. महिला ने सुबह जब कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
महिला की पहचान 54 वर्षीय अल्मोड़ा निवासी के रूप में हुई है. जांच के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि महिला हल्द्वानी में किराये के मकान पर अकेली रहती थी. और पहले भी वह होटल में रुकी थी. और मंगलवार को भी वह उसी के होटल में रुकी थी.
अभी तक पुलिस को महिला के कमरे में टीम को ऐसी कोई भी वस्तु नहीं मिले हैं जिस से मौत के कारणों का पता चल सके. अब मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा.
