नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल जनपद इस दौरान मुख्यंमत्री धामी ने लेटीबुंगा मैदान से लोगों को सबोधित किया और नैनीताल को 122 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की मंजूर की है, और 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया.
सीएम धामी ने जनता से कहा कि भीमताल विधानसभा सहित पूरे नैनीताल जिले के विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है.
वहीं क्षेत्रीय विधायक द्वारा उठाए गए मुख्य मार्ग-10 की खराब स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेते हुए 9.5 करोड़ रुपये सड़क पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए हैं.
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा है कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी क्षेत्रों में तेज़ी से कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कैंची धाम, नैना देवी मंदिर और मुक्तेश्वर धाम सहित अन्य पौराणिक मंदिरों का पुननिर्माण कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है।
सीएम ने की ये प्रमुख घोषणाएं।
भीमताल क्षेत्र के भीड़ापानी, नाई, डालकन्या, देवनगर, सिलौटी और सुन्दरखाल गांवों में मिनी स्टेडियम का निर्माण शामिल है।
इसके साथ ही ओखलकांडा के करायल बैण्ड से टकुरा वन चौकी मार्ग के डामरीकरण की भी घोषणा की गई।
भीमताल बाईपास नहर कवरिंग का शेष कार्य पूरा कराने, भीमताल में नई पार्किंग और नया रोडवेज बस स्टेशन स्थापित करने तथा नगर क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र खोलने की भी घोषणा की गई।
इसके अलावा नौकुचियाताल-खड़की-खरौला रोड का मिलान और कसियालेख-काफली-पदीकनाला मार्ग के डामरीकरण का निर्णय लिया गया। बडोन-सिमलिया-साननी मोटर मार्ग के मिलान को भी मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री ने 70 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें भवाली बाईपास पार्ट-1 और पार्ट-2 का सुधारीकरण, भीमताल बाईपास सड़क सुधार, नैनीताल में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट, हल्दूचौड़ एलबीएस कॉलेज में पुस्तकालय व बहुउद्देश्यीय हॉल, पुछड़ी में गौशाला निर्माण और राजकीय विद्यालय जाडापानी में पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशाला शामिल हैं।
इसके साथ ही 41 करोड़ 60 लाख रुपये की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनमें राजकीय महाविद्यालय लालकुआं में परीक्षा भवन, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चाहरदीवारी, गौलापार स्टेडियम में पूल कवरिंग व सुरक्षा कार्य तथा बेतालघाट, पंगोट-दैचौरी और ओखलकांडा में सभागार निर्माण शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत योजनाओं पर आभार जताया। उन्होंने अपने संबोधन में विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की।