कालढूंगी- बाजपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा
नैनीताल: कालढूंगी- बाजपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक बेहद हीं दर्दनाक हादसा हो गया।गड़प्पू के समीप कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही एक कार अचानक बेकाबू होकर एक से बुरी तरह से टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखचे उड़ गये।
बताया जा रहा है कि कार में सात लोग सावर थे जिसमे से जीजा साले समेत दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गयी, और अन्य तीन लोग बेहद गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार हादसा लगभग सुबह छह के आसपास व गड़प्पू पुलिस चौकी करीबन दो किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। सभी लोग गाजियाबाद के रहने वाले है।
मृतको की पहचान प्रदीप यादव उम्र 28 वर्ष प्रदीप की पत्नी ज्योति उम्र 27 वर्ष और उनके साले राहुल यादव 18 वर्ष के रूप में हुई, जिसमे से प्रदीप और उनके साले राहुल की मौके पर हीं मौत हो गयी थी,
वही दो बेटियां अन्यया और डेढ़ साल का किट्टू दूसरा साला विवेक यादव उम्र 23 वर्ष और राहुल का दोस्त दीपांशु की उम्र 22 वर्ष घायल हो गये थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची और सभी घायलो को बाजपुर सी एच सी पहुंचाया गया, जहाँ से डॉक्टरो ने उन्हे मुरादाबाद रोड के निजी हॉस्पिटल में भेज दिया।
वहीं इलाज के दौरान गंभीर स्तिथि के कारण अनन्या और डेढ़ साल के किट्टू की मौत हो गई।
चार मौतों से परिवार में कोहराम मच गया ।
परिजनों ने बताया की उनका परिवार कैंची धाम बाबा के दर्शन के लिए गया था, राहुल यादव के पिता ने बताया की उन्होंने मन्नत मांगी थी कि उन्हे बेटे की शादी के बाद बेटियां मिले और बाबा की कृपा से उन्हें दो दो पोतिया मिली मगर हादसे ने मौसमों की मौत से पूरे परिवार को तरबतर कर दिया है ।
