प्रतीकात्मक तस्वीर
नैनीतालः एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसे पढ़ने पर आप भी ताजुक में पड़ जाएगे, यहाँ एक पारिवार की महिला शादी में गयी थी, उन्हे डर था कि उनके गहने कही चोरी ना हो जाए इसलिए वो नकली गहने पहनकर शादी मे गयी, लेकिन जब वे घर आयी तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गयी।
घटना रामनगर कोतवाली पिरुमदरा क्षेत्र की है, यहाँ परिवार शादी में गया. लेकिन चोरी और रास्ते में लूट-पाट की डर से परिवार की महिलाएं नकली गेहने पहनकर शादी में गई. जबकि असली गेहने घर की अलमारी में लॉक थे.
लेकिन जब परिवार शादी से लौटा और जो मंजर उनकी आँखो के सामने था उसे देख उनकी आँखे फटी की फटी रह गयी।
क्योंकि घर खुला हुआ था और घर का बाकी सामान व अलमारी भी बिखरी पड़ी थी। जिस से चोर लाखों के गहने लेकर रफूचक्कर हो गये।
जानकारी के अनुसार यहां के टांडा मल्लू इलाके में रमेश चंद्र सुयाल व उनका परिवार रहते हैं. बुधवार रात रमेश चंद्र सुयाल अपने घर को लॉक करके पूरे परिवार के साथ पीरुमदारा साले की शादी में शामिल होने गये थे . लेकिन जब वे गुरुवार सुबह अपने बेटे के साथ लौटे तो उनके घर का दरवाजा पूरी तरह से खुला हुआ था. व कुंडा भी टूटा हुआ था।
चोरो ने घर की अलमारी का लॉक और उसके अंदर मौजूद तिजोरी का लॉकर का तोड़ा था, जिस से तक़रीबन 30 हजार नगद और सोने चांदी के गहने गायब थे
