नैनीताल
नैनीताल: कोरोना महामारी के कारण रुके गये विंटर कर्नीवाल इस वर्ष फिर से आयोजित किया जा रहा है,
बता दे कि विंटर कार्निवल 23 से 25 फरवरी तक होगा। इसको सफल व भव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग और जिला प्रसाशन ने तैयारियां जोरो शोरो से शुरु कर दी है। जानकारी है कि इसमे बॉलीवुड स्टार्स भी परफॉम करेंगे साथ हीं स्थानीय कलाकारों आने को संभावना हैं।
पिछले दिनों हुई बैठक में नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने 23 दिसंबर से कार्निवल करने का प्रस्ताव रखा था, जिसको अनुमति मिल चुकी है।
इसके लिए पहले हीं मॉलरोड को लाइट मालाओं से सजाया जाएगा। तीन दिन चलने इस वाले विंटर कार्निवाल में लाइव परफॉर्मेंस, डांस शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ साथ अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि विंटर कार्निवाल जैसे आयोजन पर्यटकों को आकर्षित करते है,
जिला पर्यटन अधिकारी के अनुसार 23 से कार्निवाल की शुरूआत होगी। गायक्र, बैंड व कलाकारों को लेकर तैयारियां की जा रही है।
