राशन कार्ड ई-केवाईसी
उत्तराखंड : उत्तराखंड में अब तक किसी कारणवश जो भी अपने राशन कार्ड की ई- केवाईसी नहीं करा पाये है उन्हे अब घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्य में राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निकल जाने के के बाद भी कराई जा सकती है। मगर इसकी भी अंतिम तिथि जल्द हीं लागू हो जाएगी।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की रिसर्च अनुसार, उत्तराखंड में कुल 60 लाख 70 हजार राशन कार्ड में से अब तक केवल 48 लाख यूनिटों की ई-केवाईसी हुई हैं ।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी राशन कार्डधारकों के लिए आधार पर आधारित ई-केवाईसी कराना अति अनिवार्य किया गया है।
पूर्व में इसकी अंतिम तिथि को 30 नवम्बर किया गया था, जिस से बाद में बड़ा कर 15 दिसंबर को अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।
मगर अब भी कई उपभोक्ता ई-केवाईसी करने से वंचित रह गये हैं। इस स्तिथि को देखते हुए फिलहाल अभी ई-केवाईसी प्रक्रिया बंद नहीं की जाएगी।
वहीं 15 दिसंबर को अंतिम दिन होने एक कारण सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकान में काफी भीड़ रही और एक दिन में ही लगभग एक लाख 85 हजार 38 राशन कार्ड यूनिटों ने अपनी ई-केवाईसी कराई है।
