कैंप कार्यालय में विधुत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक
हल्द्वानी: नगर क्षेत्र में बिजली चोरी और अत्यधिक लाइन लॉस के मामलो को गभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कड़ी नाराज़ी जताई हैं। आज़ादनगर विधुयत फीडर में87 फीसदी व गांधी नगर 70 फीसदी लॉस होने पर उन्होंने सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
मंगलवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में विधुत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में आयुक्त के साफ साफ निर्देश थे कि बिजली चोरी करने वाले पर सख्त से सख्त कार्यवाही होंगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मदद से टीम बनायीं जाए व छापेमारी हो और दोषियों को बिल्कुल भी बक्शा ना जाए।
आयुक्त ने अपनी बात कहते ये भी कहा की जिन भी जगहों में लाइन मन सालो से तैनात है उसका ट्रांसफर किया जायेगा। उन्होंने कहा की अगर कही भी गड़बड़ी निकलती है तो अधिकारी हीं नहीं क्षेत्र के लाइन में पर भी कार्यवाही बराबर होगी। साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की टीम विलिजेस के साथ छापेमारी करेंगी। इस लिए सुरक्षा भी प्रदान होगी।
बैठक के दौरान आयुक्त ने विभाग के मुख्य अभियंता को आदेश दिये कि जहाँ बिजली का लॉस ज्यादा है वहा स्मार्ट मीटर लगाए जाये।
उन्होंने कहा कि विद्त की चोरी व बर्बादी को रोकना सबसे बड़ी प्राथमिकता है, ताकि ईमानदार उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली मिले और राजस्व का नुकसान भी कम हो।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की बिजली चोरी को रोकने के लिए प्रसाशन हर संभव मदद देगा
