नैनीताल: हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रहे एक ईटो से भरा कैंटर अचानक से आनियंत्रित होकर खाई में का गिरा। मगर अच्छी बात ये है कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
जानकारी मुताबिक UK 04 cc 0152 नंबर का एक कैंटर जिसमे ईटो भारी गयी थी, यह कैंटर कल रात्रि करीबन 11 बजे के आसपास नैनीताल जिले के जोलियखोट के समीप स्तिथ वीरभट्टी की छोटी पुलिया क्षेत्र में अचानक आनियत्रित होकर लगभग 20 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरा, हलाकि इसमे सिर्फ चालक हीं सवार था जिस कारण कोई हाताहत नहीं हुई, दुर्घटना का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है।
