नैनीताल
नैनीताल: शहर में अब मीट विक्रेता अपनी दुकानों के बाहर कटा हुआ मीट नहीं रख सकते है। ऐसा करने वालो पर उचित कार्यवाहि के आदेश है।
कुछ दिनों पूर्व शहर के व्यापारियों व कुछ अन्य लोगों ने जिला प्रसाशन की बैठक में मीट विक्रेताओं की दुकान के बाहर मांस रखने पर रोक लगाने की मांग रखी थी, जिसके बाद एस डी एम नवाजिश खलिक के निर्देशों पर खाद्य अधिकारी अभय सिंह ने टीम के साथ मिलकर शहर की अंडा बाज़ार क्षेत्र में अभियान चलाया।
इस दौरान कई सारी दुकानों पर खुले में मछलिया, व अन्य तरह का मीट रखा हुआ पाया गया।
विभाग के आशिकारियों को चेतावनी दी व नियम तोड़ने वाले सात लोगों पर कार्यवाही करते हुए नोटीस जारी किये।
