10वीं अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ.
देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की तरफ से दसवीं अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 आयोजित की गयीं. प्रतियोगिता का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार 20 दिसंबर को शुभारंभ किया, यह प्रतियोगिता देहरादून स्तिथ बहुदेशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित ।
इस बीच सीएम धामी ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है. और कामों की व्यस्तता के बीच खेलो का भी आंनद लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ स्वास्थ्य हीं मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आगे भविष्य में भी यूही लागतर आयोजित होती रहेगी और कर्मचारियों व अधिकारियों में एक नया जोश उदय करेगी, जो सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होगी।
अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयंम भी बेटमिंटन भी खेला और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. इस बैटमिंटन प्रतियोगिता में राज्य भर से 42 विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और देश के सामने एक उदाहरण बनकर उभर रहा है. राज्य विकासीय परिवर्तन की ओर अग्रसर है और नवाचारों, ऐतिहासिक निर्णयों तथा जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकास के नए कीर्ति स्थापित कर रहा है.
अभी हाल ही में उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जिससे प्रदेश में खेल अवसंरचना और सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में खेलों को प्रोत्साहित कर राज्य को ‘खेल भूमि’ के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिल सके और देश और प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाये .

