नैनीताल/ हल्द्वानी: यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके भी कुछ बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहें उन्हें ना ही नियमों की परवाह है और ना पुलिस और कार्रवाई का कोई डर, उन्हे तो बस नियमों की धज्जियाँ उड़ानी हीं हैं।
वहीं अभी हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा हैं। जिसमें नवाबजादे थार गाड़ी को सड़क पर गोल गोल गुमा रहे है, जिसे एक प्रकार से ड्रिफ्ट मारना कहा जाता है।
बताया जा रहा है कि वीडियो हल्द्वानी का हैं। हल्द्वानी नैनीताल रोड पर एक थार गाडी को कुछ अज्ञात लोग बहुत खातरनाक तरीके से सड़क पर बेहिसाब तेज़ स्पीड से चला रहे और कुछ दूरी पर अचानक से 360 डिग्री पर घुमाते हैं।
जानकारी हैं कि वीडियो हल्द्वानी शहीद पार्क के सामने की सड़क पर ये स्टंटबाजी हुई है। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया में डाल दिया हैं।
वीडियो में साफ साफ देखा जा रहा हैं इस स्टंटबाजी से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों भी बाल बाल बची हैं, कोई भी चूक इन नवाबो की जान को खतरे में डाल सकती थी।
इस मामले की सूचना मिलते हीं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जांच के निर्देश दिए।
वाहन चालक गिरफ्तार:-
जिस पर पुलिस द्वारा वाहन चालक का पता लगाकर ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह निवासी यादयपुर हल्द्वानी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर खतरनाक स्टंटबाजी करने पर वाहन सीज किया और लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया।
एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा स्टंटबाजी अराजकता गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक मार्गों पर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
