नैनीताल: नैनीताल में कल विंटर कार्निवल का रंगारंग आगाज हुआ। पूरे दिन तरह तरह के कार्यकर्मों ने लोगों को मोहा, शाम में हुए रंगारंग कार्यक्रमों खुशी जोशी के पहाड़ी गीतों में लोगों ने खूब ठुमके लगाए.
उद्धघाटन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट भी शामिल हुए साथ में पालिका अध्यक्ष और विधायक भी उपस्थित रही। और कुछ देर कार्यक्रमों में रुकने के बाद वहाँ से निकल गये थे।
कल की स्टार नाईट में परमीश वर्मा का परफ्रॉम शुरु होते हीं वहां आये हुए सभी युवाओं में जोश का पारा हाई हो गया। और शो शुरु होते हीं एकदम से लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया था कई लोग मंच तक पहुंच गये थे। बढ़ते बढ़ते हंगामा इतना बढ़ गया कि परमीश वर्मा को स्टेज से ले जाना पड़ गया।
इसके बाद सी. ओ राकेश सेमवाल और अपर जिला धिकारी विवेक रॉय ने लोगों से पीछे हटने का निवेंदन किया ।पूरे आयोजन स्थल में अफरतफरी का माहौल हो उठा । इस पर भारी पुलिस बल की भी तैनाती की गयी लेकिन सब कुछ नाकाम रहा। लगभग 10:50 पर शो को बंद कर दिया गया।
