पालिकाध्यक्ष डॉ स्वरस्वती खेतवाल.
नैनीताल: शहर में 22 से 26 दिसंबर तक हुए विंटर कार्निवल को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस कार्निवल को प्रशासन ने पर्यटन को बढ़ावा देने और शहरवासियों के लिए आयोजित किया था। उस कार्यक्रम में ना तो जानता कि कोई पूछ हुई और ना हीं पालिका के सदस्यों को पूछा गया। पालिकाध्यक्ष डॉ स्वरस्वती खेतवाल ने कहा की पूरे कार्नीवाल में उन्हें जान बूझकर नज़र अंदाज किया गया। यहाँ तक उन्हे बैठने के लिए सही तक स्थान नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था कि मानों की यह कार्निवल किसी विशेष राजनैतिक दल के लिए आयोजित किया गया हों, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सभासदों को भी कोई पूछ नहीं हुई, सभासदों के लिए कुर्सी तक नहीं थी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तक कार्निवल में नहीं पहुंचे। पालिका अध्यक्ष ने सवाल पूछते हुए कहा कि जब यह कार्निवल जनता के लिए था तो जनता परेशान क्यों थी?
कहा कि वीवीआईपी पास के नाम पर कुछ नहीं दिखा, वीवीआईपी जोन में सभी राजनैतिक दल के लोग दिखी दिए। उनका कहना है कि यह कार्निवल जनता के लिए तो था ही नहीं यह था बीजेपी के लिए।
डॉ स्वरस्वती खेतवाल ने कहा कि हद तो तब हो गयी जब उन्हे सीएम का स्वागत तक करने तक नहीं दिया गया।
उन्होंने यह भी कहा की मुख्यमंत्री ने मेट्रोपोल पार्किंग की भूमि पूजन में पालिका को आमंत्रित तक करना जरूरी नहीं समझा। जबकि इस पार्किंग का संचालन नगर पालिका द्वारा ही किया जाएगा।
