रामनगर:: रामनगर में देर रात उस वक़्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार डिवाइडर में फ़स गयी और आधी कोसी नदी के ऊपर और आधी सड़क में फंस गई। गनीमत यह रही कि कार इतने में ही रुक गयी वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
मौके पर मौजूद लोगों के बताया, कार सवार युवक कोसी बैराज बेहद खतरनाक स्टंट कर रहे थे। जिस कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने कहा की अगर कार नदी में जा गिरती तो वाहन सवार लोगों जान को बचाना मुश्किल हो जाता।
हादसे के बाद बैराज पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों के बीच विवाद भी हुआ। लोगों का कहना था की इस तरह की लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
