*हल्द्वानी:* बड़ी मंडी के पास उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों को एक शव लावारिश हालत में मिला। शव शहर की बड़ी मंडी के पिछले प्रवेश द्वार के समीप मिला है। प्रथम दृष्ट्या में शव किसी युवक का प्रतीत हो रहा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।
सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लिया। फिलहाल शव की किसी तरह की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त में जुटी गई।
पुलिस ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, ताकि मौत के कारणों का पता चल पाए।
व आसपास के सभी सीसी टीवी की भी तलाश की जा रही है ।
