हल्द्वानी: हल्द्वानी के रहने वाले दो युवकों की दिल्ली में संदिग्ध कारणों से मौत हो गयी। दोनो के शव आंनद विहार के रेलवे ट्रैक में मिला, जिसमे से एक का शव हल्द्वानी परिजनों को सौप दिया जिनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार हल्द्वानी वेलेजली लॉज निवासी दो युवकों जिसमे से एक युवक का नाम रवि गुप्ता का जिसका अपनी दिल्ली निवासी पत्नी से विवाद था और वह अदालत में पेश होने के लिए दिल्ली गया था।
बीती 4 जनवरी को मृतक रवि गुप्ता अपने दोस्त गोलू शर्मा बरेली हाल का निवासी वेलेजली लॉज के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। और 5 जनवरी को उन्हे 5 जनवरी को कोर्ट मे पेश हुआ था। शाम को उसका शव आंनद विहार रेलवे ट्रैक में मिला व दूसरे दिन उसके दोस्त का शव भी आसपास ही मिला था। पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया था।
वही मृतको के पास से मिले कागज़ात के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली में सम्पर्क किया, जिसके बाद पारिवार वालो को इसकी जानकारी दी और पोस्टमार्टम के बाद शव भी दे दिये गये, और गोलू शर्मा का शव परिजनों द्वारा दिल्ली से लाया जा रह है।
