हल्द्वानी: महिला अपराध से जुड़े गंभीर मामले में लालकुआं थाने में तैनात महिला दारोगा को लापरवाही करना भारी पड़ गया. एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही करते हुए महिला दारोगा को सस्पेंड कर दिया है, जिससे नैनीताल पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.
मामला लालकुआं कोतवाली से जुड़ा है जहाँ अक्टूबर 2025 में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई गई थी. युवती का आरोप था कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. और विवेचना की जिम्मेदारी महिला उपनिरीक्षक (एसआई) अंजू नेगी दी गई थी।
विवेचना के दौरान यह सामने आया कि मामले की जांच सही तरीके तरीके से नहीं की गयी है और महिला दारोगा ने मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय प्रतिवादी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। जिस कारण से महिला को न्याय मिलने की प्रकिरया प्रभावित हो सकती थी।
जब शिकायत उच्चधिकरियो के पास पहुंची तो एसएसपी नैनीताल ने जांच के आदेश जारी किये। एसएसपी के निर्देशों का पालन करते हुए जब जांच की हुई तो प्राम्भिक जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गये और इस लापरवाही पर कार्यवाही करते हुए महिला एसआई अंजू नेगी को निलंबित कर दिया है.
इस सम्बन्ध में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने साफ तौर पर कहा है कि – जनपद पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है. महिला अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि किसी भी स्तर पर यह पाया गया कि विवेचना में जानबूझकर लापरवाही की गई है अवथा आरोपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
-:मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल:-
