रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से गुरवार सुबह एक दिल देहला देने वारदात सामने आई है. यहाँ एक युवक की बड़ी हीं बेरहमी से हत्या कर दी गयी। युवक के सिर को किसी पत्थर जैसे कठोर चीज़ से कुच कुच कर हत्या की गयी है। उसका शव सिचाई नहर के किनारे पर खून से लथपथ और बड़ी हीं दयनीय स्थिति में मिला है। घटना गुलारघट्टी क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह भगवान दास की चक्की के पीछे वाले हिस्से में स्थित सिंचाई नहर के किनारे एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. देखते हीं देखते आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी और सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद रामनगर के कोतवाल सुशील कुमार अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुचे और जांच करनी शुरु की।
पुलिस की जांच में मृतक की शिनाख्त समीर उर्फ लक्की (18 वर्ष) निवासी आदर्श नगर कॉलोनी रामनगर के रूप में हुई. वही मृतक के सिर पर कई गंभीर चौते भी आयी है जिस साफ होता है कि उसकी हत्या पत्थर से कुचल कर की गयी है
मृतक के बड़े भाई इमरान ने बताया कि समीर बुधवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. उन्होंने उसकी काफी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला. और आज सुबह नहर किनारे शव मिलने से परिवार वालों में कोहराम है। परिजनों ने सभी आरोपियों को ढूंढ कर उन्हे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य एकत्रित किए.
मामले में रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
