फोटो: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और इस्तेमाल किया वाहन
रुद्रपुर: सिडकुल थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। आरोपियों ने एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने से कार में बैठाया और चलती कार में उसके साथ दुश्कर्म किया।
मामले की तेहरीर मिलते हीं ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। और घटना में उपयोग वाहन भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट मे पेशी के बाद जेल में भेज दिया गया है।
पुलिस ने जानकारी दी कि रुद्रपुर निवासी युवती 25 जनवरी की सुबह सिडकुल स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। शिव मंदिर के पास ऑटो का इंतजार किया, लेकिन साधन नहीं मिलने पर वह पैदल रविदास मंदिर से अटरिया रोड की ओर जाने लगी। इसी दौरान एक कार वहां रुकी। कार में सवार दो युवकों ने उसे सिडकुल छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया।
आरोप है कि दोनों युवक युवती को सिडकुल क्षेत्र में इधर-उधर घुमाते रहे। विरोध करने पर एक आरोपी पीछे की सीट पर आ गया और चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे सिडकुल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ट्रांजिट कैंप थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के आधार पर 27 जनवरी की रात ट्रांजिट कैंप पुलिस और एसओजी टीम ने परशुराम चौक से सिडकुल जाने वाली सड़क पर एक फैक्ट्री के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुरकान (36 वर्ष) निवासी भोट, जिला रामपुर (यूपी) और राहुल दास (34 वर्ष) निवासी आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से महिलाएं और युवतियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
