देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग के आधीन कार्यालयों और स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर भर्ती प्रकिरया शुरू हो गई है. भर्ती कुल 2364 पदो के लिए जारी की गयी हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी कौशल विकास विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 तय की गई है. साथ ही निर्णय लिया गया है कि चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी.
विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से जानकारी दी गयी कि विभागीय कार्यालयों और विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी के 2364 खाली पदों (मृत संवर्ग) पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके तहत आधिकारिक बेवसाइट रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं. इन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती आउटससोर्स के माध्यम से होगी . और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी.
रोजगार प्रयाग पोर्टल पर चतुर्थ श्रेणी की जिलावार रिक्तयां प्रकाशित कर दी हैं. जो निम्नवार है।
उत्तरकाशी जिले में 135 पद
रुद्रप्रयाग जिले में 106
टिहरी जिले में 268
ऊधमसिंह नगर जिले में 182
पिथौरागढ़ जिले में 197
पौड़ी जिले में 340
बागेश्वर जिले में 89
अल्मोड़ा जिले में 254
चमोली जिले में 179
चम्पावत जिले में 120
देहरादून जिले में195
हरिद्वार जिले में 91
नैनीताल जिले में 208 पदों पर भर्ती की जायेगी.
चयनित हुए अभ्यर्थियों को महानिदेशालय कार्यालय, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा एवं अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सहित एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मण्डलीय अपर निदेशक कार्यालय माध्यमिक/प्राथमिक (गढ़वाल व कुमाऊं), समस्त डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी मध्यमिक व बेसिक कार्यालय समेत इंटर काॅलेज एव हाईस्कूलों में रिक्त पदों के अनुसार तैनाती की जाएगी. आउटसोर्स से तैनात कार्मिकों को प्रत्येक माह 15,000 रूपये मानदेय दिया जायेगा.
