भाई ने की भाई की हत्या आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी: बरेली रोड क्षेत्र में हुई निर्मम हत्या का आरोपी को पुलिस नें गिराफ्तार कर लिया है, आरोपी ने परिवारिक विवाद के चलते अपने ही सगे छोटे भाई की पीट पीट कर हत्या कर दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार 3 फरवरी की रात करीब 11 बजे आरोपी संदीप जायसवाल घर लौटा, और आते हीं संदीप और उसके भाई सोनू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। और कुछ ही देर में विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया, गुस्से से बोखलाए संदीप ने पास रखा स्टील के लोटे से अपने छोटे भाई पर इतने वार किये की वह बुरी तरह घायल हो गया। और फिर भी जब उसका गुस्सा शांत ना हुआ तो संदीप ने उसे पास रखे तख्त पर भी पटक पटककर पीटा, और उसका भाई सोनू अदमारा हो गया। आस पास पुरा खून फैला था।
घायल सोनू को परिजन तुरंत अस्पताल ले गये लेकिन चोटें इतनी गहरी थी कि उसकी रास्ते में हीं मौत हो चुकी थी, घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अंकित जायसवाल द्वारा थाने में तेहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही शुरु की।
घटना स्थल पर पुलिस को जांच की व आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास के सभी सीसी टीवी की जांच खगला और मौके पर मिले सभी सबूतों के आधार पर आरोपी संदीप जायसवाल को निवासी राममंदिर बगीचा बरेली रोड को गिराफ्तार कर लिया।
पुलिस को आरोपी के पास से एक रिवॉल्वर दो ज़िंदा कारतूस और हत्या में उपयोग हुआ लोटा भी मिला है। जांच में यह भी सामने आया है, कि आरोपी से बरामद असला अवैध है, इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का एक और अभियोग अलग से दर्ज किया है।
पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसके भाई की तबीयत काफी लम्बे समय से खराब थी और उसकी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उसका इलाज कराने में दिक्कतें हो रही थी। और इसी बात से वह मानसिक तनाव झेल रहा था, नशे में होने के कारण उसका भाई से विबाद शुरु हुआ और विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट में जा पहुचा, जिस कारण से यह अनहोनी हो गयी।
फिलहाल अब पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है, अब आरोपी को न्यायलय में पेश किया जायेगा।
