नैनीताल: बुधवार की देर रात नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के बढ़ेरी भुजान मार्ग पर एक हादसा हो गया। रात करीब 11 30 पर खैरना से बरधो जा रहे एक ट्रक( वाहन सख्या: UK 12 CA 0585) ग्राम धारी के बढ़ेरी भुजान के पास अनियत्रित होकर सड़क के नीचे जा पलटा।
इस हादसे में ट्रक चालक जगत बोहरा पुत्र प्रताप सिंह बोहरा निवासी ग्राम सोनगाव की मौके पर हीं मौत हो गयी, सूचना मिलते पुलिस और एस डी आर एफ की टीम घटना पर पहुंची और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उन्हे डॉक्टर मे उन्हे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जानकारी दी कि अब आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम के बाद की जाएगी।
