हल्द्वानी: शहर में एक लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया, शव भाखड़ा के जंगल में पेड़ में लटका मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से लापता था जिसके बाद अब उसका शव हीं बरामद हुआ है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
पुलिस ने जानकारी दी कि युवक की पहचान कमलुवागंजा के रहने वाले दीपक चंद्र जोशी (35) के रूप में हुई है। दीपक पिछले कुछ दिनों से लापता था, जिसकी सूचना परिजनों ने थाने में दी थी। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा है ।
वही लोगों ने बताया है, कि दीपक के दो छोटे छोटे बच्चे भी है, जिनके सिर सिर से अब पिता का साया उठ गया।
पुलिस ने शव को फंदे से निकल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, दीपक के यूँ लापता हो जाने और अब शव मिलने का कारणों का पता करने को कोशिश जारी है।
