नैनीताल: जिलें के समीपवर्ती क्षेत्र भवाली में एक हिंदू नाबालिग लड़की एक साथ एक दुष्कर्म घटना से लोगों में आक्रोश भड़क गया है। व्यापारियों ने बाज़ार बंद कर थाने का घेराव किया है और आरोपी को गिराफ्तार करने की मांग रखी है। आरोप है कि आरोपी मुस्लिम धर्म का है, और किशोरी नाबालिक है जो कि हिंदू धर्म की है।
जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी गर्भवती होने की सूचना पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी आज गुरूवार सुबह विभिन्न संगठनों ने कोतवाली का घेराव किया और बाज़ार भी बंद करवाया। नाबालिग गर्भवती होने पर आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को, रेप और अन्य सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदूवादी संगठन ने आरोप लागया है कि युवक मुरादाबाद से आया है, और स्थानीय क्षेत्र की युवती को बहला फुसलाकर उसके साथ कुकृत्य किया। संगठन के लोग आरोपी को सजा दिलाने की मांग को लेकर सडकों पर उतरे और सभी व्यापारियों से बाज़ार बंद करने का निवेदन किया। जिसके बाद पूरी बाज़ार बंद बंद हो गयी।
मामले में एस पी जगदीश चंद्र ने बताया है कि अस्पताल से जानकारी प्राप्त हुई है, कि एक 17 वर्षीय नाबालिग गर्भवाती है, जिसके बाद पुलिस द्वारा परिजनों से सम्पर्क किया गया और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत के आधार पर युवक को गिराफ्तार कर लिया गया और मैजिस्ट्रेट के सक्षम प्रस्तुत किया गया।
साथ हीं नाबालिक को मेडिकल के लिए भेजा गया है, और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
