युवक ने की खुदखुशी शादी टूटने से था परेशान.
हल्द्वानी: हल्द्वानी के वार्ड नंबर एक स्थित अंबेडकर नगर में रहने वाला एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी सगाई टूटने का दर्द नहीं सह पाया। और परेशान होकर उसने फंखे के कुंडे में फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। मरने से पहले उसने अपने व्हाट्सप पर सगाई टूटने का स्टेटस भी लगाया हुआ था। जिसमें उसने मंगेतर की फोटो के साथ लिखा था धोखेबाज थी तू… बदलगई तू…।
जानकारी के अनुसार, मृतक विनय प्रजापति (33 वर्ष) निवासी ग्राम बख्शी पुरवा नेवी, तहसील नरैनी, जिला बांदा उत्तर प्रदेश लगभग एक वर्ष से अपने चचेरे भाई रविंद्र प्रजापति के साथ वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर रहता था।
दोनों भाई एयरटेल कंपनी में सर्वेयर इंजीनियर थे। बुधवार 5:30 बजे जब मृतक का भाई रविंद्र प्रजापति काम से लौटा तो उसने दरवाजा खटखटाया, तो कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली, काफी इंतज़ार करने बाद भी कोई हलचल नहीं हुई। आशंका होने पर उसने पड़ोसियों व मकान मालिक को बुलाया तथा पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, और भीतर जाकर देखा गया तो विनय का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई ने बताया कि विनय की बांदा की एक युवती से शादी तय हुई थी, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। और उसकी सगाई टूट गई। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।
खुदखुशी से पहले उसने अपने मोबाइल फोन पर सगाई टूने से जुड़ा स्टेटस भी लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
